आगरा में सोमवार शहर में हल्का कोहरा छाया रहा। ओस की बूंदों की वजह से गलन बढ़ गई। ऐसे में जगह-जगह लोग आग के सामने अलाव तापते नजर आए। बाहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा है। यहां विजिबिलिटी काफी कम है। ऐसे में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहन काफी धीमी रफ्तार से चल रहे हैं। पिछले 5 सालों में इस साल इन दिनों में सबसे ठंडे दिन हैं। वर्ष 2021 से 2025 के बीच 21 दिसंबर का तापमान देखें तो इस 21 दिसंबर को इस समयावधि में सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। 21 दिसंबर 2025 को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि 21 दिसंबर 2021 को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा था। जानिये पिछले 5 सालों में 21 दिसंबर को क्या रही तापमान की स्थिति इन दिनों तापमान मे उतार-चढ़ाव जारी
इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन दिन का तापमान गिर जाता है तो किसी दिन रात का। रविवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा वहीं, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति देरी से चल रहीं ट्रेनें बाहरी क्षेत्रों में कोहरा अधिक होने की वजह से ताज एक्सप्रेस, आगरा-भोपाल शताब्दी जैसी ट्रेनें भी आधा से एक घंटे के बीच देरी से चल रही हैं। अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी कोहरे का असर है। वहीं, एक्सप्रेसवे और हाईवे पर काफी धीमी गति से वाहन गुजर रहे हैं। पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 22 दिसंबर को दिनभर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। रात को कोहरे के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
https://ift.tt/NWhKuZY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply