देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के तहत की गई। घटना सलेमपुर थाना क्षेत्र के सोहनाग-बरठा मुख्य मार्ग पर ग्राम धनौती राय के पास हुई। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टाटा मैजिक वाहन (संख्या UP55T4297) को रोका गया, जिसमें तीन गोवंशीय पशु जिसमें एक गाय, एक बछिया और एक बछड़ा शामिल है, लदे हुए थे। वाहन रोकने पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त भोलू यादव (26 वर्ष) पुत्र रामायन यादव, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना सुरौली, जनपद देवरिया के दाहिने पैर में गोली लग गई। मौके से अन्य दो अभियुक्तों—राज यादव (20 वर्ष) पुत्र नारायण यादव, निवासी मनिहारी, थाना सलेमपुर तथा नागेन्द्र कुमार (29 वर्ष) पुत्र केदार, निवासी देवबारी, थाना बरहज, जनपद देवरिया—को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त भोलू यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल अभियुक्त भोलू यादव के पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और तमंचे के नाल से एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। टाटा मैजिक वाहन और उसमें लदे तीनों गोवंशीय पशुओं को भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में थाना सलेमपुर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष सलेमपुर महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना सलेमपुर एवं थाना लार की संयुक्त पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गौ-तस्करी करने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
https://ift.tt/p84lRf9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply