![]()
आजमगढ़ में 2 वर्ष से लापता किशोरी बरामद:दिल्ली और लखनऊ में मिली थी लोकेशन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने की बरामदगी
आजमगढ़ जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 2 वर्ष से अधिक समय से लापता किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह बरामदगी की गई है। इस मामले में जिले के दीदारगंज थाने में 2023 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि जब किशोरी विद्यालय गई थी तो विद्यालय के अध्यापक ज्ञानचंद यादव द्वारा बहला फुसलाकर कहीं भाग ले जाया गया। इस कार्य में प्रधानाचार्य सुमन और उनके प्रति प्रबंधक त्रिभुवन की संलिप्तता सामने आई थी। थाने द्वारा मामले में अपेक्षित प्रगति न मिलने के बाद 8 अप्रैल 2025 को या भी भेजना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को ट्रांसफर कर दी गई थी। तलाश में जुटी थी टीम
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी अभय राज मिश्रा ने जब मामले की तलाश शुरू की तो किशोरी की लोकेशन दिल्ली और लखनऊ में मिलने लगी। इसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को आरोपी ज्ञानचंद यादव के साथ बरामद कर लिया। आरोपी ज्ञानचंद यादव द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट से स्टे ले लिया गया। जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा नाबालिक किशोरी को बरामद करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई किशोरियों को बरामद किया जा चुका है।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply