सामाजिक संस्था यूथ इम्पैक्ट आर्गेनाइजेशन द्वारा रविवार, 29 मार्च 2026 को जैन धर्मशाला, डीएन कॉलेज के सामने घंटाघर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर में लाला राजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ ब्लड बैंक की टीम ने पहुंचकर व्यवस्थित रूप से रक्त संग्रह किया। रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इसे मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। इस दौरान कमल दत्त शर्मा ने ध्वजारोहण किया, जबकि युवनीत जैन और प्रवीन जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। संस्था पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply