DniNews.Live

कानपुर में 24 घंटे में तीन युवकों ने दी जान:चकेरी में महिला से परेशान, नवाबगंज में पत्नी से झगड़े के बाद किया सुसाइड

बीते 24 घंटे में शहर में अलग–अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में तीन लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनाएं नवाबगंज,जाजमऊ और चकेरी थानाक्षेत्रों में हुई। पुलिस ने घटनास्थलों की जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। केस–1 चकेरी के सनिगवां निवासी 40 वर्षीय अरविंद सिंह दादा नगर स्थित जूता फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पत्नी निक्की सिंह और दो बच्चे जय सिंह और बेटी जया है। शनिवार देर शाम निक्की बच्चों को कोचिंग के लिए छोड़कर घर आई तो पति अरविंद को फंदे पर लटकता पाया। भाई धर्मेंद्र ने बताया कि फैक्ट्री में काम के दौरान पिछले साल एक महिला अरविंद के संपर्क में आई थी। सैलरी मिलते ही वह पैसों की डिमांड करने लगती थी और न देने पर फंसाने की धमकी देते थी। इससे परेशान होकर अरविंद ने एक बार फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। केस–2 जाजमऊ के बाबा कुआं ताड़बगिया निवासी 24 वर्षीय अंकित बेल्ट कारखाने में काम करता था। परिवार में मां माधुरी और दो भाई संदीप और कुलदीप हैं। शनिवार रात अंकित काम से लौटा तो उसने मां माधुरी को बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है, इस पर मां ने समझाया कि परेशान मत हो दूसरा खरीद लेना। इसके बाद देर रात सभी के सो जाने के बाद अंकित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव फंदे पर लटकता मिला। केस–3 नवाबगंज थानाक्षेत्र के ख्योरा नई बस्ती एनआरआई सिटी के सामने रहने वाले 32 वर्षीय वीरेंद्र कुमार विकास नगर डिपो में क्लीनर पद पर कार्यरत थे। नौ साल पहले पिता दयाराम के निधन के बाद वह मृतक आश्रित पद पर नौकरी कर रहे थे। परिवार में पत्नी शिवानी और तीन भाई नरेंद्र और प्रदीप हैं। परिजनों ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद देर रात वीरेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *