DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार के 24 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट:अगले एक हफ्ते में 3°C तक गिरेगा न्यूनतम तापमान; सबसे ठंडा जिला रहा गयाजी

बिहार में लगातार ठंड बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के 24 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड-डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के कई जिलों में सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रहा। गया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम तापमान रहा। 25 दिसंबर के बाद कोल्ड-डे की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 25 दिसंबर के बाद पूरे बिहार में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है। इस दौरान दिन के समय में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे रहेगा। इससे दिन-रात हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जाएगी। अब मौसम की तस्वीरें देखिए… मौसम में बदलाव की वजह क्या है मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, पश्चिमी उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय है। साथ ही 25 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में विकसित हो रहा है। इसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण यहां भी कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है। दिन में धूप निकलने की संभावना कम है, जिससे ठंड का असर बना रहेगा। जानिए क्यों बन रही कोल्ड-डे जैसी स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, पछुआ हवा की गति कम होने और वातावरण में अधिक नमी के कारण ठंड और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जब हवा शांत रहती है और नमी अधिक होती है, तब तापमान दिन में भी नहीं बढ़ पाता। इसी कारण कोल्ड-डे जैसी स्थिति बन रही है। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है। अब जानिए कोल्ड डे क्या होता है? भारत में “कोल्ड डे” (Cold Day) तब घोषित किया जाता है जब दिन के समय भी कड़ाके की ठंड पड़ती है, यानी धूप के बावजूद तापमान सामान्य से काफी कम रहता है। मुख्य रूप से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दियों (दिसंबर-जनवरी) में यह स्थिति बनती है, जब घने कोहरे या बादलों की वजह से दिन में गर्माहट नहीं बढ़ पाती। कोल्ड डे अक्सर घने कोहरे, कम धूप और उत्तर से आनी वाली ठंडी हवाओं की वजह से होता है। इससे स्वास्थ्य समस्याएं (जैसे सांस की तकलीफ) होने की संभावना रहती है। फिलहाल उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।


https://ift.tt/uX7hGqN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *