भास्कर न्यूज| पूर्णिया विहिप नगर इकाई की बैठक रविवार को पूर्णिया सिटी रोड स्थित महामाया मंदिर प्रांगण में नगर मंत्री विनित भदोरिया के नेतृत्व में हुई। विहिप जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय महान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में देवी सिंह के विहिप उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री बनने पर बधाई दी गई। कहा गया कि उनके संगठन मंत्री बनने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। मृत्युंजय महान ने कहा कि 17,18 व 19 दिसंबर को विश्व हिन्दू परिषद प्रन्यासी मंडल की बैठक जम्बूद्वीप परिसर हस्तिनापुर में आयोजित की गई थी। इसमें उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री नागेन्द्र समर्थ को उत्तर बिहार प्रांत से हटाकर देवी सिंह को विहिप उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। देवी सिंह इससे पहले झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री थे। उनके कार्यकाल में संगठन ने ऊंचाईयों को प्राप्त किया। आशा है नये व ओजस्वी प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर बिहार प्रांत के सभी जिलों में विहिप संगठन का कार्य विस्तार होगा। अब ऊर्जावान समर्पित कार्यकर्ता को प्रोत्साहित किया जाएगा।नगर मंत्री विनित भदोरिया ने कहा कि अब संगठन के आड़ में मनमानी, भ्रष्ट आचरण,राजनीति व संगठन विरोधी कार्य करने वाले की नहीं चलेगी। ऐसे गलत आचरण करने वाले अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लावें वरना उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। नगर मासिक बैठक में जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय महान, जिला समरसता प्रमुख रंजन कुणाल,जिला धर्मप्रसार प्रमुख ब्रजभूषण सिंह, नगर संयोजक ब्रजेश कुमार,वरिष्ठ कार्यकर्ता निलाभ रंजन झा,पूर्व प्रखंड संयोजक पी.के पल्लव,पुरनदाहा बजरंगदल संयोजक अमित मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।
https://ift.tt/SIXs6Nx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply