DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नव वर्ष 2026 की तैयारियां जोरों पर; युवा वर्ग जोश, पिकनिक स्पॉटों की साफ-सफाई शुरू

भास्कर न्यूज |खगड़िया जिले में नव वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नए साल के आगमन में महज 10 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन युवा वर्ग पहले से ही सक्रिय हो गया है। वे पिकनिक स्पॉटों को चिन्हित कर सफाई अभियान चला रहे हैं, ताकि नव वर्ष का जश्न मनाने में कोई कमी न रहे। साथ ही शहर के रेस्टोरेंट्स को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है, जहां मनमोहक डेकोरेशन से माहौल को और भी उत्सवपूर्ण बनाया जा रहा है। युवा अलग-अलग प्लान बना रहे हैं। कुछ राजगीर तो कुछ गंगटोक जैसे दूरस्थ स्थानों पर नव वर्ष मनाने की तैयारी कर रहे हैं। सत्यम और प्रवीण कुमार ने बताया कि वे राजगीर जाएंगे, जबकि आर्यन कुमार व सोनू कुमार गंगटोक में जश्न मनाएंगे। इनके लिए ऑनलाइन टूरिस्ट वाहन और होटल की बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी उत्साह कम नहीं है। महिला कल्याणी देवी ने कहा कि वे परिवार सहित एनएच-31 के किनारे गंडक नदी तट पर हरे-भरे बगीचे में पिकनिक मनाएंगी, जहां स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर संगीत की धुन पर नृत्य का आनंद लेंगी। शहर के बलुवाही स्थित गांधी पार्क और चित्रगुप्त नगर के चिल्ड्रेन पार्क में भी सफाई कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। नव वर्ष पर यहां हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंचकर झूलों का लुत्फ उठाते हैं। युवा डीजे बुकिंग करा रहे हैं, तो पटाखा दुकानों पर आतिशबाजी के लिए खरीदारों की भीड़ लगी है। दुकानों पर नए डिजाइन के ग्रीटिंग कार्ड से बाजार सज चुका है। कुल मिलाकर, नव वर्ष का उत्सव परिवार और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में बीतेगा।


https://ift.tt/3owA6cy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *