DniNews.Live

महिला पर हमला, गला दबाकर हत्या का प्रयास:आरोपी पर अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला पर सरेराह हमला किया गया। आरोपी ने महिला को सड़क पर गिराकर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने आरोपी पर अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह वारदात कैराना के मोहल्ला आलकला स्थित कलस्यान चौपाल के पीछे की गली में हुई। पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा था और अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे बीच सड़क पर रोक लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। उसने महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। पीड़ित महिला ने कैराना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *