DniNews.Live

ओवरलोड ट्रैक्टर ने मां-बेटी को मारी टक्कर, युवती की मौत:फतेहपुर में ट्रैक्टर का पहिया निकलने से हुआ हादसा, पेट्रोल पंप किनारे खड़ीं थी दोनों

फतेहपुर में एक ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। यह हादसा गाजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब युवती अपनी मां और भाई के साथ दवा लेने जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फरार चालक की तालश की जा रही है। देखिए 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… गाजीपुर थाना क्षेत्र के गांव कचपुरवा की रहने वाली अंशिका (18) अपनी मां अनीता और भाई प्रियांशु के साथ ओराई गांव दवा लेने जा रही थी। गाजीपुर से निकलते ही प्रियांशु गाड़ी में तेल डलवाने के लिए मां और बहन को सड़क किनारे छोड़कर चला गया। इसी दौरान मौरंग से भरा एक ओवरलोड ट्रैक्टर का पिछला पहिया अचानक अलग हो गया जिससे वह अनियंत्रित गया। रास्ते में खड़ी मां-बेटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में युवती अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां अनीता के हाथ में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और अंशिका के शव को गाजीपुर अस्पताल ले गई, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रैक्टर को भी जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाजीपुर और असोथर थाना क्षेत्रों में मौरंग और मिट्टी के ओवरलोड वाहन बिना किसी रोक-टोक के चलते हैं, जिससे पिछले एक महीने में कई दुर्घटनाएं हुई हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *