जीटी रोड पर मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल से गुरुदेव चौराहे तक रविवार को लंबा जाम लग गया। करीब 1.5 से दो किलोमीटर लंबे जाम में कई एंबुलेंस फंसी रही। सांस लेने में परेशानी होने पर बिल्हौर से इलाज के लिए आ रहे बुजुर्ग रामकृष्ण एंबुलेंस के भीतर तड़पते रहे। आक्सीजन के सहारे बिल्हौर से मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल आते समय वह करीब 1.5 घंटे जाम में फंसे रहे। परिजन उनके हाथ पैरों को सहलाते रहे और तौलिया से पसीना पोछते रहे एंबुलेंस सायरन बजाती रही लेकिन जाम खुलवाने वाला कोई नहीं दिखा। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने मरीज को मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल में आकर भर्ती कराया। सीरियस हालत में था मरीज एंबुलेंस चालक विमल यादव ने बताया कि वह मरीज को बिल्हौर सिटी हास्पिटल से लेकर आए हैं। करीब 1.30 घंटे तक जाम में फंसे रहे हैं। जाम को खुलवाने वाला कोई भी नहीं था। मरीज की हालत सीरियस थी। ऐसे स्थिति में परिजन मरीज को दिलासा देते रहे। कोई न कोई पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए अवश्य होना चाहिए। दुकानें गिराने में व्यस्त रहे अफसर जाम की वजह की बात करें तो कार्डियोलाजी के बाहर अतिक्रमण हटवाने को लेकर खड़ी जेसीबी व अन्य वाहनों की वजह रास्ता संकरा हुआ और जाम लग गया। अतिक्रमण हटवाने व दुकानें गिराने के लिए तो कई थानों का फोर्स व अधिकारी मुस्तैद रहे लेकिन जाम हटवाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। कार्डियोलाजी के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराकर अपनी पीठ थपथपाते रहे। जाम में करीब कार, बस, मोटरसाइकिल व कामर्शियल समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

Leave a Reply