हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल को श्री हनुमत सेवा समिति हनुमान ध्वजा यात्रा निकालेगी। पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार अपने स्थापना के 23वें वर्ष में एक इतिहास लिखने का प्रयास होगा। अध्यक्ष रामबली मौर्य ने बताया कि इस यात्रा में आकर्षण के ढेरों केंद्र होंगे। जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए भक्तों के हाथों में लहराती लाल-केशरिया ध्वजा, मुख से जय श्रीराम के गगनभेदी उदघोष, साथ में 1000 से ज्यादा डमरूओं की थाम से गुंजायमान वातावरण में राम नाम संकीर्तन किया जाएगा। 1100 भक्तों के हाथ में होगा गदा अजय मौर्य ने बताया कि खास यह कि 1100 भक्तों के हाथ में भगवान बजरंगबली की पहचान ‘गदा’ भी होगी। बस आंखों में अपने आराध्य प्रभु हनुमंत लला के दर्शन की आस लिए हजारों भक्त चिलचिलाती गर्मी मे नंगे पांव श्री संकट मोचन हनुमान की चौखट तक पहुंच खुद को धन्य करेंगे। संकटमोचन मंदिर तक जायेंगे भक्त भिखारीपुर तिराहे से सुबह 7 बजे षोडशोपचार पूजन और आरती के साथ यात्रा संकट मोचन मंदिर के लिए प्रारंभ होगी। यात्रा में 7 राज्य के साथ पूर्वांचल भर के भक्तों का सैलाब दिखेगा। 30,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। काशी को मांस मदिरा मुक्त करने का चलेगा अभियान संरक्षक डा. संतोष ओझा ने कहा कि काशी अंर्तगृही क्षेत्र को मांस मदिरा मुक्त कराने के लिए चलाये जा रहे ‘अभियान पवित्र काशी’ के मांग के समर्थन में श्री हनुमान ध्वजायात्रा में विशेष झांकी भी यात्रा में होगी। झांकी में शिव की नगरी काशी को मांस-मदिरा मुक्त करने का आह्वान किया जाएगा। 1001 किलों लड्डू का चढ़ेगा प्रसाद श्री हनुमत सेवा समिति की तरफ से भक्तों के लिए 1001 किलोग्राम लड्डू का भोग प्रसाद बनवाया जा रहा हैं। इस यात्रा की अगुवाई शहर के संत और महंत, बैरागी एवं दंडी स्वामी, वैष्णो, शैव संप्रदाय के धार्मिकजन के साथ काशी के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन करेंगे।

Leave a Reply