कानपुर के पी रोड मार्केट में रविवार को एक गारमेंट की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाजार खुला होने के कारण उस समय दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई थी, ऐसे में आग लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आग की तेज लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच आसपास के दुकानदारों ने बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी, जिससे हालात को संभालने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply