बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को मुंगेर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और स्थलीय निरीक्षण कर वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे। गंगा पथ निर्माण का किया स्थलीय निरीक्षण मुख्य सचिव ने मुंगेर में बनने वाले गंगा पथ निर्माण के लिए निर्धारित प्रारंभिक बिंदु हेरुदियारा का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी दौरा किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से बात की और परियोजना से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। स्थानीय समस्याओं की शिकायतों के निराकरण के लिए उन्होंने वरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, इसलिए इसमें किसी भी तरह का अवरोध उत्पन्न न हो, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने चंडिका स्थान के मुख्य मार्ग और मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने भीम बांध में पर्यटन विकास कार्यों की भी समीक्षा की। मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मुंगेर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का जो संकल्प लिया गया है, उसे साकार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। उन्होंने भीम बांध में पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने तेलडीहा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कांवर झील निर्माण की पहल की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, मुख्य सचिव ने जिले में चल रही अन्य परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए। ग
https://ift.tt/1nYwICS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply