कानपुर के मूलगंज थानाक्षेत्र में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए ताला तोड़कर ताऊ–भतीजा की दो दुकानों से एक लाख की चोरी कर ली। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने पीड़ित दुकानदारों को चोरी की सूचना दी, तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मूलगंज हटिया बाजार में मोंटी अग्रवाल की किराने की दुकान है, बगल में ही उनके ताऊ अनिल अग्रवाल भी किराने की दुकान चलाते हैं। मोंटी ने बताया कि देर रात वह दुकान बंद कर घर गए थे, सुबह दुकान पहुंचे ताला टूटा मिला। चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर सामान व नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। रविवार सुबह पड़ोसियों ने टूटे ताले देखकर उन्हें चोरी की सूचना दी। मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। आसपास के घरों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply