कासगंज के बड्डू नगर स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय में रविवार को रविमिलन और ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यप्रकाश गुप्ता, सेवादल संरक्षक रजनीश उपाध्याय, उत्तर प्रदेश के जोनल महासचिव दीप कुमार पाण्डेय और वरिष्ठ सेवादल सदस्य चमन मियां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और उसके विस्तार पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने की शपथ ली कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवादल कासगंज के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमरदीन अंसारी ने की। इस दौरान वंदेमातरम, ध्वज गीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में गुलफाम सिंह यादव, देशबंधु बघेल, मुरसलीम, मो. सलीम, प्रिया यादव, किशोर, इंद्रपाल, कमलउद्दीन, अब्दुल गफ्फार, प्रियांशु वशिष्ठ, दीपांशु वशिष्ठ, मझले, मुनीर खां, शकील, रिजवान और रहमत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस आयोजन ने संगठन में नई ऊर्जा और एकजुटता का संदेश दिया।

Leave a Reply