DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोनपुर में जदयू सदस्यता अभियान शुरू:प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने ली सदस्यता

सारण जिले के सोनपुर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने रविवार को 2025 से 2028 के लिए सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद भारती की अध्यक्षता में गोपालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आनंद किशोर को राज सलाहकार परिषद का सम्मानित सदस्य बनाया गया। सोनपुर विधानसभा प्रभारी देव शंकरपाल और सोनपुर प्रखंड प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में दर्जनों नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती ने कहा कि इस सदस्यता अभियान से पार्टी को मजबूती मिलेगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ मजबूत होंगे। सभी नए सदस्यों ने पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का वचन दिया। कार्यक्रम में शंकर मालाकार (प्रदेश सचिव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ), कामेश्वर महतो (जिला महासचिव), सुरेश सिंह (जिला महासचिव), विजय कुमार दांगी (जिला महासचिव), दिनेश साहनी (अध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ), सत्येंद्र राम (अध्यक्ष, महा दलित प्रकोष्ठ) सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें सुधीर कुमार सिंह (प्रखंड उपाध्यक्ष), शिव प्रसाद महतो (प्रखंड उपाध्यक्ष), शवीरेंद्र सैनी (प्रखंड महासचिव), उमाकांत सिंह (प्रखंड उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य), रवी मोहन सिंह (बीस सूत्री सदस्य सह मंडल अध्यक्ष सेवा दल), रत्नेश कुमार चौधरी (नगर अध्यक्ष) और राम कुमार राम (नगर उपाध्यक्ष) भी शामिल थे।


https://ift.tt/U2wgKn0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *