DniNews.Live

बलिया में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शोभायात्रा:एनसीसी तिराहे से निकली, गंगा तट पर कलश स्थापित

बलिया में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा एनसीसी तिराहे से यज्ञाधीश पं. सुनील शास्त्री के नेतृत्व में शुरू हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह शोभायात्रा माल्देपुर गंगा तट पर पहुंची। गंगा तट पर यज्ञाधीश पं. सुनील शास्त्री और संजय शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान पं. बाबूनन्द तिवारी और पार्वती देवी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विधि-विधान से कलश स्थापन और पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ कलश भरण किया। कलश भरण के बाद कलश यात्रा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहाँ मंडप में श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित किए। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में महिलाएं मंगल गान कर रही थीं, जबकि पुरुष ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष कर रहे थे। शोभायात्रा में पुष्पराज तिवारी पप्पू, शशि कान्त तिवारी, खुश्बू तिवारी, अमृता तिवारी, पूनम पाठक, सुलेखा शुक्ला, वन्दना शुक्ला और योगेन्द्र गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *