DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सुरेश कुमार फौजी को मिला राष्ट्रीय सम्मान:इंपैक्ट इंडिया समिट में जनता देश संगठन को मिला पुरस्कार, सहारनपुर में समारोह

सहारनपुर में जनता देश संगठन (जेडीएस) ने हाल ही में अपने संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार फौजी के सम्मान में रविवार को एक समारोह आयोजित किया। यह समारोह संगठन कार्यालय, आईटीसी रोड स्थित सहारनपुर में हुआ। सुरेश कुमार को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित इंपैक्ट इंडिया समिट में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त हुआ था। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुरेश कुमार (फौजी) का फूलमालाओं और फटका पहनाकर स्वागत किया। वक्ताओं ने संगठन की सामाजिक उपलब्धियों की सराहना की और इसे सहारनपुर सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय बताया। इंदौर में आयोजित इंपैक्ट इंडिया समिट में जनता देश संगठन को देश भर के चयनित सौ सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ में से सर्वश्रेष्ठ संगठनों की श्रेणी में स्थान मिला। संगठन को यह सम्मान शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, बच्चों के कल्याण और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की संस्थापक निदेशक, वरिष्ठ समाजसेविका एवं पर्यावरणविद पद्मश्री डॉ. श्रीमती जनक पलटा मगिलिगन (जनक दीदी) उपस्थित रहीं। इंपैक्ट इंडिया समिट की संस्थापक एवं चेयरमैन श्रीमती ज्योति जी ने संगठन को शुभकामनाएं देते हुए इसे एनजीओ जगत को दिशा, दृष्टि और प्रेरणा देने वाला बताया। कार्यक्रम में संगठन के मुख्य सलाहकार श्री राजेश्वर दास सैनी ने कहा कि यह सम्मान संगठन के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जनता देश संगठन और अधिक समर्पण के साथ कार्य कर देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं महिला विंग अध्यक्षा एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे, प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग श्रीमती बबीता कश्यप, जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह, मीडिया प्रभारी बॉबी कुमार सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन संगठन की प्रगति और समाजसेवा के संकल्प के साथ हुआ।


https://ift.tt/vktAdqR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *