वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। ईद के पहले ध्वस्तीकरण का कार्य रोका गया था। ईद के खत्म होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी ने 18 मकानों को खाली करने की मुनादी कराई है। इन सभी मकानों की रजिस्ट्री करवा ली गई है और हिस्सेदारों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं। 24 मार्च को मुनादी के बाद रविवार को भार पुलिस फोर्स के साथ मकानों का ध्वस्तीकरण करवाया जाएगा। बता दें की पीडब्ल्यूडी ने 46 मकानों की रजिस्ट्री करवा ली। वहीं, नगर निगम द्वारा जर्जर 22 अन्य मकानों को भी तोड़ा जा चुका है। दालमंडी में मुनादी और पहले हुई कार्रवाई की तस्वीरें देखिए … पुलिस अलर्ट दालमंडी गली को 17.05 मीटर चौड़ा किया जाना है। 215 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को लगातार अमली जामा पहनाने के लिए पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगे हुए हैं। रविवार को एक बार फिर दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी। यह कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के साथ होगी। इसे लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ में है। रामनवमी की वजह से रुकी थी कार्रवाई दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए 28 मार्च का समय तय था, लेकिन रामनवमी की वजह से यह कार्रवाई टाल दी गई थी। इस बात की जानकारी एसीपी दशश्वमेध डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने दी थी। अब रविवार को दालमंडी में बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। जिसमें 18 मकान तोड़े जाएंगे। 181 मकान हुए हैं चिह्नित, 6 मस्जिदें भी जद में पीडब्ल्यूडी के जेई ने बताया – दालमंडी गली को 17.05 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसे लेकर दालमंडी के 181 मकान चिह्नित किए गए हैं। अभी तक कुल 46 मकानों की रजिस्ट्री की जा चुकी है। ईद को लेकर कार्रवाई को रोका गया था। लेकिन अब ईद के बीतने के बाद एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 18 मकानों की 24 मार्च को मुनादी कराई गई थी। दुकानदार चिंतित मुनादी होने के बाद दालमंडी के दुकानदार एक बार फिर मार्केट में कस्टमर न आने से चिंतित दिखाई दिए। दुकानदारों ने कैमरे के सामने आये बिना बताया कि – ईद के दौरान कुछ दिनों के लिए मार्केट गुलजार हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर ध्वस्तीकरण शुरू होने जा रहा है। ऐसे में फिर दुकानदारी ठप्प हो जाएगी। इन मकानों की हुई मुनादी पीडब्ल्यूडी के अभियंता केके सिंह ने बताया – जिन 18 मकानों का ध्वस्तीकरण होगा उनमे सीके 39/71A, सीके 40/68,39,70, सीके 40/76, सीके 40/78, सीके 42/ 106, 107, 108, सीके 42/ 196(1-3), सीके 43/181, सीके 43/151, सीके 43/168, 169, सीके 43/150A, सीके 69/2, सीके 69/5, सीके 69/1A, डी 50/219, सीके 67/25A, सीके 69/24, 24A, सीके 68/35 और सीके 67/23A की रजिस्ट्री करवा ली गई है। अब जानिए क्या है दालमंडी प्रोजेक्ट… वाराणसी की दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री ने अपने 51वें काशी के दौरे पर इस कार्य का शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 186 भवन, दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपए मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे।
60 फुट चौड़ी होगी सड़क पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर की दाल मंडी गली को 60 फुट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा।
220 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सड़क नई सड़क से चौक थाने तक गई दालमंडी की कुल लंबाई 650 मीटर है। इस सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा करने का मसौदा पास हो चुका है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन 215 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ और 2 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिए गए। पीडब्ल्यूडी की टीम ने कहां कितनी सड़क चौड़ी है, कौन सा मकान कितनी जद में आ रहा है, 181 घरों की नपाई के बाद उनकी रजिस्ट्री शुरू हुई और ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हुआ है। इसके अलावा इसमें 6 मस्जिदें भी हैं। PWD के अधिकारियों ने डेटा तैयार किया। इस डेटा के हिसाब से मुआवजे का आकलन किया गया था। जो लगभग 191 करोड़ रुपए हैं। अभी तक 46 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। धीरे-धीरे मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।

Leave a Reply