DniNews.Live

लखनऊ में सिरफिरा घूम-घूमकर खंभों में लगा रहा आग… CCTV:डेढ़ हजार से ज्यादा घरों की बिजली कटी, लाखों के नुकसान के बाद FIR

लखनऊ के सुल्तानगंज इलाके में एक सिरफिरा युवक घूम-घूमकर बिजली के खंभों में आग लगा रहा है। लगातार दो दिनों तक हुई इस तरह की घटनाओं से हजारों घरों की बिजली सप्लाई बाधित होती रही। इससे विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हु। अवर अभियंता आलोक कुमार सिंह के अनुसार, 26 मार्च की सुबह करीब 3:35 बजे सुल्तानगंज चौकी के पास बिजली के पोल के केबल में आग लग गई। कुछ ही देर बाद करीब 4 बजे सीआईडी ऑफिस के पास दूसरे पोल में भी आग लगी। इन मामलों की जब CCTV फुटेज देखी गई तो पता चला कि यह शॉर्ट-सर्किट से नहीं बल्कि जानबूझकर लगाई गई आग थी। एक युवक ने पोल में आग लगाई। उसे हुलिया के आधार पर चिह्नित कर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 3 तस्वीरें देखिए- डेढ़ हजार से ज्यादा लोग 6 घंटे तक परेशान हुए इन घटनाओं के चलते करीब 1500 उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई 2 घंटे तक ठप रही, जबकि 110 उपभोक्ताओं को करीब 6 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। विभाग को लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ। जांच में मिले CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान विशाल निवासी एकलव्य नगर गोखले मार्ग के रूप में की गई है। अवर अभियंता इस मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। सुल्तानगंज चौकी के बाद अगले तड़के दूसरी जगह कोशिश आरोपी विशाल ने 26 मार्च के तड़के सुल्तानगंज चौकी के पास पोल में आग लगाने के बाद 27 के करीब 3:25 बजे अशोक कुमार फीडर के आशा अपार्टमेंट के पास पहुंचा दिखा। वहां भी पोल में आग लगाने की कोशिश की। समय रहते सूचना मिलने पर बिजली सप्लाई बंद कर, मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी गई थी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *