DniNews.Live

चंद्रशेखर आजाद की लखीमपुर खीरी में महारैली आज:आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने की तैयारियां पूरी

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को लखीमपुर खीरी में एक विशाल महारैली को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम आजाद समाज पार्टी (काशीराम) और भीम आर्मी के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने रैली के लिए व्यापक तैयारियां की हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। रैली के लिए शहर में एक मैदान को सजाया गया है, और मंच सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम से पहले तक प्रशासनिक अनुमति को लेकर कुछ संशय बना हुआ था, इसके बावजूद पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक विभिन्न क्षेत्रों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस महारैली का मुख्य उद्देश्य दलित, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज को सशक्त करना है। रैली के माध्यम से सामाजिक न्याय और अधिकारों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि इस रैली में प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *