नोएडा के सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसायटी में रविवार को एक युवती (21) ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान पहचान अर्पिता के रूप में हुई है। अर्पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मंडेरवा गांव की निवासी थी। उसके पिता का नाम संजय है। वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ नोएडा में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के समय युवती के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थाना सेक्टर-24 पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा सके।

Leave a Reply