सुरियावा ब्लॉक के छनौरा गांव में वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क कन्वर्जन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत 40 लोगों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएचओ दीनानाथ ने किया। कन्वर्जेंस कैंप के आयोजन में सीएचओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान 50 से अधिक महिलाएँ और पुरुष शामिल हुए, जिनमें 17 ऐसे लोग थे जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक थी और उन्हें PMJAY से जोड़ा गया। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठाएं। हालांकि, जानकारी के अभाव में पात्र गरीब जनता तक योजना का लाभ नहीं पहुंच पाता। विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के कई पात्र व्यक्तियों को जानकारी न होने के कारण पहले कार्ड नहीं मिल पाए थे। इस कैंप के माध्यम से ऐसे लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहायता मिली। इस कार्य में सावित्री देवी और पीयर लीडर सुषमा ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। केसा देवी और रीता सिंह भी इस पहल में शामिल थीं।
https://ift.tt/fRmPYWs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply