झांसी में शनिवार रात को प्लास्टिक स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटे 60 फीट ऊंची उठने लगी। घटना के समय फैक्ट्री में 3 मजदूर सो रहे थे। आग देखकर एक मजदूर की नींद खुल लगी। उसने तुरंत अपने 2 साथियों को जगा लिया। तीनों भागकर फैक्ट्री के बाहर निकले, तब उनकी जान बच सकी। आग बुझाने के लिए झांसी फायरबिग्रेड के साथ आर्मी, पारीछा पॉवर प्लाट की दमकल गाड़ियां बुलाई गई। 70 दमकल ने पानी डालकर आग पर काफी हद तक आग पर काबू पा लिया। मगर 10 घंटे बाद भी फैक्ट्री के अंदर आग धधक रही है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली स्थित आद्योगिक एरिया का है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
https://ift.tt/hSyKG4L
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply