भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का आकर्षण अब केवल देश तक सीमित नहीं रह गया है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स निवासी जेसन मात्जनर और उनकी पत्नी लारेन कोजाक ने काशी में हिंदू सनातन विधि-विधान से विवाह कर भारतीय परंपराओं के प्रति अपना गहरा लगाव दिखाया। शनिवार को दोनों का विवाह काशी के प्राचीन गौरी केदारेश्वर मंदिर में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच पुजारियों ने विधि-विधान से पाणिग्रहण संस्कार कराया। वरमाला, सप्तपदी और अग्नि के समक्ष संकल्प सहित सभी वैवाहिक संस्कार पूरे किए गए। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी इस अनूठे विवाह के साक्षी बने। बचपन से भारत से जुड़ाव
विवाह के बाद जेसन ने बताया कि उनका भारत से जुड़ाव बचपन से ही रहा है। वे अपने माता-पिता के साथ पहली बार भारत आए थे, तभी से भारतीय दर्शन और सनातन परंपराओं में उनकी रुचि बढ़ती गई। जेसन चौथी बार भारत और दूसरी बार काशी आए हैं। उन्होंने कहा कि काशी में हुए विकास और सकारात्मक बदलाव देखकर वे बेहद खुश हैं। पहली बार भारत आईं लारेन हुईं भावुक
पहली बार भारत पहुंचीं लारेन कोजाक ने यहां के लोगों का अपनापन और धार्मिक माहौल पसंद आने की बात कही। वरमाला के दौरान दोनों भावुक नजर आए। लारेन भगवान शिव को अपना आराध्य मानती हैं और उनके हाथ पर नटराज स्वरूप का टैटू भी बना है। रुद्राभिषेक कर मांगा आशीर्वाद
विवाह के बाद दंपती ने मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से अपने दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा। पेशे से जेसन गिटारिस्ट हैं, जबकि लारेन मार्केटिंग एक्सपर्ट हैं। दोनों ही सनातन धर्म में विशेष आस्था रखते हैं। काशी में सनातन परंपरा के अनुसार यह शादी हुई। इसके बाद विदेशी दंपती आगरा के लिए रवाना हो गया।
https://ift.tt/Pwk29Zb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply