मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वह अपने स्वास्थ्य के रुटीन चेकअप के लिए नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर नीतीश कुमार लगातार रूटीन चेक अप करते रहते हैं और साल में एक बार दिल्ली एम्स जाकर जरूर चेकअप कराते हैं। इसी क्रम में नीतीश कुमार आज दिल्ली रवाना होंगे जहां पहुंचने के बाद वह अपने आवास पहुंचेंगे उसके बाद चेकअप कराने के लिए अस्पताल जाएंगे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीति नवीन से हो सकती है मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन दिल्ली में रह रहे हैं और साथ-साथ कई राज्यों में जाकर बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के दिल्ली पहुंचने के बाद नितिन नवीन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जाकर मुलाकात कर सकते हैं और नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी को लेकर आशीर्वाद ले सकते हैं। दिल्ली एम्स में आंख का कराया था सर्जरी रितेश कुमार इससे पहले भी दिल्ली जाकर अपने स्वास्थ्य चेक कराया था। दिल्ली में नीतीश कुमार ने अपनी आंख में मोतियाबिंद कभी सर्जरी कराया था और डॉक्टर के देखरेख में सफल आंखें इलाज के बाद वापस पटना लौटे थे। सतीश कुमार स्वास्थ्य को लेकर हमेशा सजग रहे हैं और समय-समय पर पूरे शरीर का रुटीन चेकअप कराते रहे हैं।
https://ift.tt/cS2Cw6M
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply