भोजपुर में हर्षित हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है। दो साल से फरार चल रहे नामजद आरोपी को चांदी थाना पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहार के एकवारी गांव निवासी मनोज पांडेय के तौप पर हुई है। बालू घाट गोलीकांड के बाद से लगातार फरार चल रहा था। 20 अक्टूबर 2023 को खनगांव स्थित बालू घाट पर अवैध खनन और वर्चस्व को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। सिकरौल निवासी मनोज सिंह के पुत्र हर्षित कुमार(22) को गोली लग गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। गोलाबारी में इसी गांव के सुनील कुमार, बिहारी यादव और बेलाउर गांव निवासी प्रकाश चौधरी भी घायल हुए थे। 9 लोगों को बनाया गया था आरोपी घायल प्रकाश चौधरी के बयान पर चांदी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मनोज पांडेय सहित कुल नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने घटना के बाद कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मनोज पांडेय तभी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन चकमा देकर अलग-अलग जगहों पर छिपता फिर रहा था। इसी बीच चांदी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी मनोज पांडेय पटना के एसकेपुरी इलाके में छिपकर रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भोजपुर लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। साथ ही, इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि हर्षित हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
https://ift.tt/FgYZ5Uz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply