गाजियाबाद में शनिवार को महिला दरोगा प्रिया सिंह और हेड कांस्टेबल शाहिद को 50 हजार की रिश्वत के साथ अरेस्ट किया। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। एंटी करप्शन ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आज दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। मुरादनगर थाने की महिला दरोगा और मुंशी के पकड़े जाने के बाद थाने में हड़कंप मचा है। शिकायत करने वाले पीड़ित को भी पुलिस डराने धमकाने का प्रयास कर रही है। शिकायत करने वाला जेल जा चुका है हापुड़ जिले के खड़खड़ी गांव में रजनीश त्यागी रहता है, उसके खिलाफ 12 अक्टूबर को मुरादनगर थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच पिंक बूथ प्रभारी महिला दरोगा प्रिया सिंह कर रही थी। दरोगा प्रिया सिंह, रजनीश त्यागी से उसकी मां कुसुम त्यागी और पिता संजीव त्यागी का नाम चार्जशीट से हटाने के लिए दो लाख रुपए की मांग कर रही थी। जबकि रजनीश को जेल भेजा गया था, इस समय रजनीश जमानत पर बाहर है। रिश्वत के पैसों को लेकर मुंशी हेड कॉन्स्टेबल शाहिद अली डील कर रहा था। बताया जा रहा है, पैसे न देने पर आरोपियों को जेल भेजने की धमकी भी दी जा रही थी। काफी बातचीत के बाद 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। मेरठ में ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग दरोगा प्रिया सिंह (28) फिरोजाबाद जिले के गांव गढ़ी हट्टी की रहने वाली है। वह 2023 बैच की दरोगा है। मेरठ में ट्रेनिंग करने के बाद 13 मार्च, 2023 को गाजियाबाद में उसकी पहली पोस्टिंग हुई। इसी बीच उसे मुरादनगर थाने में पिंक बूथ का प्रभारी बना दिया गया था। हेड कॉन्स्टेबल बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव का रहने वाला है। उसका मुरादनगर थाने में एकतरफा सिक्का चलता था। थाने में किसे छोड़ना और किसे पकड़ना है, यह शाहिद तय करता था। मुरादनगर थाने में वह ठेकेदार की तरह काम करता था। शाहिद 2006 बैच का सिपाही है, जो प्रमोशन पाकर हेड कॉन्स्टेबल बना था।
https://ift.tt/vJctFVY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply