झांसी में महिला ने सुसाइड किया:पति बोला- 9 साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जहर खाकर जान दी

झांसी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। मृतका के पति ने कहा- पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। सब लोग खेत पर गए तो पत्नी ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया। जहां पर इलाज के दौरान आज महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सकरार थाना क्षेत्र के खिसनी खुर्द गांव का है। 9 साल से चल रहा था इलाज मृतका का नाम अमनीबाई (40) पत्नी वीरेंद्र कुशवाहा था। वह सकरार थाना क्षेत्र के खिसनी खुर्द गांव की रहने वाली थी। पति ने बताया- अमनीबाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका 9 साल से इलाज चल रहा था। बुधवार को सभी लोग खेत पर गए थे। अमनीबाई घर पर अकेली थी। शाम को परिजन घर पर लौटे तो अमनीबाई बेसुध पड़ी थी और पास में जहर की बोतल पड़ी थी। तब उनको झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। अमनीबाई की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उसकी एक बेटी और दो बेटा है। तीनों की शादी हो चुकी है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर