कला, साहित्य और संस्कृति के संगम बज्म-ए-विरासत के दूसरे दिन का आयोजन भव्य रहा। कार्यक्रम की शुरुआत इंडियन फ्यूजन संगीत से हुई, जहां पारंपरिक और आधुनिक धुनों ने दर्शकों को बांधे रखा। दोपहर के सत्र ‘स्टार्स ऑफ आवर सिटी’ में शहर से निकलकर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले कलाकारों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कर युवाओं को प्रेरित किया। इसके बाद आशुतोष गोवारिकर, अनुराग बसु, लीना यादव और अनुभव सिन्हा जैसे फिल्म निर्देशकों ने सिनेमा के बदलते स्वरूप पर चर्चा की। 21 दिसंबर को निराला पर चर्चा, गजल रेसिटल और इलाहाबाद के साहित्य पर संवाद होगा, जबकि अंतिम दिन नामचीन फिल्मी सितारों के संवाद और एक मशहूर बैंड की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। देखें विडियो….
https://ift.tt/f1Pk2qg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply