DniNews.Live

पिछड़ा वर्ग को स्वरोजगार प्रशिक्षण:मऊ में जरी एम्ब्रॉयडरी के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

मऊ जिले में जिला उद्योग विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने इस संबंध में जानकारी दी। उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और उनमें उद्योगों के प्रति रुचि जगाना है। इसके तहत जरी एम्ब्रॉयडरी ट्रेड में चार माह के प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल लक्ष्य का 30 प्रतिशत महिलाओं और 4 प्रतिशत दिव्यांगजनों को शामिल करने का प्रावधान है।
योजना के तहत लाभार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। आवेदन केवल वेबसाइट www.dicupmsme.gov.in पर 31 मार्च 2026 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, मऊ से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *