25,580 बोतल कफ सिरप बरामद किया पुलिस ने पूर्वी पटना इलाके में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चित्रगुप्त नगर, चौक, कंकड़बाग, खाजेकलां और मेहंदीगंज इलाके से करीब 70 लाख का कफ सिरप और गांजा बरामद किया गया। पांच से अधिक धंधेबाजों को गिरफ्तारी भी किया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस ने की। मूलचंद पथ में कबाड़ी गली स्थित मकान में छापेमारी कर 25,580 बोतल कफ सिरप बरामद किया। सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि जानकी निवास के एक कमरे में ये कफ सिरप स्टोर थे। यह घर वासुदेव साव और विजय साव का है। दोनों फरार चल रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। वहीं चौक थाना इलाके से 480 लीटर कफ सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यहां से गौरीचक के रंजन और शंकर को गिरफ्तार किया गया। दोनों जगहों से बरामद कफ सिरप की कीमत करीब 55 लाख है। गांजा के दो धंधेबाज फरार : कंकड़बाग पुलिस को सूचना मिली कि अमृत पार्क के पास माफिया गांजे की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। पुलिस ने वहां छापेमारी कर नीतीश कुमार नाम के धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 95 पैकेट गांजा, एक मोबाइल और दो हजार रुपए बरामद किए गए। बरामद गांजा चार किलो से अधिक है और इसकी कीमत करीब पांच लाख है। नीतीश से जुड़े चंदन और अनिल अभी फरार चल रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस की जांच में यह बात आई है कि नशे के सौदागर चित्रगुप्त नगर से पटना के आसपास के जिलों में भी कफ सिरप भेज रहे थे। पुलिस इसके नेटवर्क को भी खंगाल रही है। साथ ही मामले की जांच में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम को भी लगाया गया है। नशेड़ी कफ सिरप का इस्तेमाल शराब के विकल्प के रूप में करते हैं। पड़ोसी जिलों में भी होती थी सप्लाई
https://ift.tt/gYm5xH1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply