देहरादून के विकासनगर में 19 साल के अंश गुप्ता के सुसाइड मामले में उसके परिजन और कॉलेज वाले हर कोई हैरान है। वह देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से BBA एलएलबी कर रहा था, जो इस बार थर्ड सेमेस्टर के एग्जाम दे रहा था। घटना वाले दिन शुक्रवार को भी अंश कुमार गुप्ता कॉलेज से पेपर देकर घर पहुंचा था, इसके कुछ घंटे बाद यह उसने सुसाइड कर लिया। होनहार छात्र अंश गुप्ता के सुसाइड के बाद कॉलेज में भी हर किसी को एक गहरा सदमा है। कॉलेज में अंश कुमार गुप्ता को पढ़ने वाले टीचर भी उसके इस दुनिया से चले जाने पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के ह्यूमन रिसोर्स एंड मैनेजमेंट के एचओडी प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने कहा- अंश गुप्ता न केवल एक उत्कृष्ट छात्र था, बल्कि एक मिलनसार और सकारात्मक भी था। उसे हमेशा पढ़ाई में आगे रहने और अपने साथियों की मदद करने के लिए जाना जाता था। यह मानना मुश्किल है कि ऐसा प्रतिभाशाली और ऊर्जावान स्टूडेंट ऐसा कदम उठा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं अंश को व्यक्तिगत रूप से जानता था और उसे अपनी कक्षाओं में पढ़ाया था। वह हमेशा क्लास में फर्स्ट आता था और अपने साथियों के बीच बहुत लोकप्रिय था। शुक्रवार को भी जब उसने अपनी परीक्षा पूरी की, तो वह खुश था और उसने मुझसे कहा कि पेपर बहुत अच्छा हुआ है। कुछ ही घंटों बाद वह ऐसा कदम उठाएगा, ऐसा मैंने कभी भी नहीं सोचा था। हम उसे हमेशा याद रखेंगे। भास्कर इंटरव्यू में अंश के प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने दैनिक भास्कर से की बातचीत… सवाल: अंश कुमार गुप्ता पढ़ाई और व्यक्तिगत रूप से कैसा था? जवाब: पढ़ाई में अंश कुमार गुप्ता काफी होनहार था। उनकी क्लास में वह हमेशा फर्स्ट आने वाला स्टूडेंट रहा है। वह अपने ग्रुप में भी काफी पॉपुलर था। उसे मैंने ही पढ़ाया है और मैं हमेशा से देखता आया हूं कि जिस तरह से आज की जेनरेशन है, जो सोशल मीडिया और अन्य चीजों पर ज्यादा फोकस रखती है, अंश कुमार गुप्ता वैसा बिल्कुल नहीं था, बल्कि वह हमेशा पढ़ाई की ही बातें करता था। सवाल: आपको कब और कैसे पता लगा कि यह घटना हुई है? जवाब: अंश कुमार गुप्ता को मैंने ही पढ़ाया है। मैं ह्यूमन रिसोर्स एंड मैनेजमेंट डिपार्टमेंट का हेड हूं और मेरे अन्य स्टूडेंट ने ही मुझे जानकारी दी थी कि अंश कुमार गुप्ता के साथ ऐसी घटना हुई है, लेकिन मुझे यकीन नहीं हुआ कि इतना होनहार बच्चा ऐसा कोई कदम उठाएगा, इसीलिए मैंने करीब दो से तीन बार बच्चों से पूछा कि क्या आप इस अंश कुमार गुप्ता की बात कर रहे हैं, जो क्लास में फर्स्ट आता है। उसके बाद जब उन्होंने बताया तो मुझे बहुत दुख हुआ। सवाल: अपने दोस्तों और क्लास के दूसरे बच्चों से अंश का कैसा व्यवहार था और क्या वह कभी हाल के दिनों में तनाव में दिखा? जवाब: अंश एक होनहार स्टूडेंट था, जो अपनी क्लास के सभी साथियों में काफी पॉपुलर था। जो हमेशा केवल पढ़ाई की ही बातें करता था। शुक्रवार को जब एग्जाम पूरा हुआ तो मैंने उससे पूछा कि पेपर कैसा हुआ है, तो उसने खुशी से कहा कि पेपर बहुत बढ़िया हुआ। जहां तक तनाव की बात है तो अंश ऐसा था ही नहीं कि उसके ऊपर कोई तनाव हो और ना ही उसको देखकर लगा। बल्कि वह जहां भी जाता उसके चेहरे पर अलग ही मुस्कान होती थी। सवाल: पिछले 2 सेमेस्टर में उसका पर्सेंट कितना था? जवाब: मेरे सब्जेक्ट में तो दोनों ही सेमस्टर में वह फर्स्ट क्लास रहा है। इस बार भी जो मिड टर्म एग्जाम हुए थे वह उसमें भी फर्स्ट क्लास ही रहा है। वह हमेशा 60 प्रतिशत से ऊपर ही नंबर लाता था। उसकी परफॉर्मेंस बहुत ही अच्छी थी। सवाल: अपने साथी स्टूडेंट्स से जब यह मिलता था तो उस समय कैसा माहौल रहता था? जवाब: जैसे जनरली युवाओं में होता है, जैसे कि दे यूज टू टॉक अबाउट स्टडीज, दे यूज टू टॉक अबाउट अवर कोर्स, दे यूज टू टेक अबाउट अवर कॉलेज। सब बड़े पॉजिटिव तरीके से बात करते थे। ऐसा हमें लगा ही नहीं कि वह बच्चा ऐसा कर सकता है। उसका एनर्जी लेवल अच्छा रहता था। जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?… देहरादून में LLB छात्र ने खुद को शूट किया:लाश देख बहन बेहोश, वकील पिता को अटैक; सेल्फी एंगल पर भी जांच देहरादून में एलएलबी कर रहे 19 साल के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
https://ift.tt/xnLB64C
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply