DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राहुल गांधी की संविधान बचाओ लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाएंगे

भास्कर न्यूज |खगड़िया बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में खगड़िया जिले से आए विभिन्न दलों के लगभग दो दर्जन नेता, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने कहा कि सभी नये सदस्यों ने राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की उपस्थिति में पार्टी के डॉ. चंदन यादव तथा खगड़िया जिला कांग्रेस अध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश ने सदस्यता दिलाई। नये सदस्यों का स्वागत करते हुए राजेश राम ने कहा कि नये साथी राहुल गांधी की ‘संविधान बचाओ’ लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाएं। देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश हो रही है और लोकतंत्र खतरे में है। कांग्रेस सड़क से सदन तक इस लड़ाई को लड़ रही है और सभी के सहयोग से लोकतंत्र को मजबूत किया जाएगा। चारो विस सीटों में पार्टी को मजबूती दी जाएगी डॉ. चंदन यादव ने कहा कि खगड़िया की चारों विधानसभा सीटों पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी विचारधारा को मजबूती दी जाएगी और संगठन को और धारदार बनाया जाएगा। अविनाश कुमार अविनाश ने कहा कि डॉ. यादव के मार्गदर्शन में पिछले कई वर्षों से जिले में संगठन मजबूत हुआ है और आज के कार्यक्रम के बाद यह और तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार रंजन, स्वराज इंडिया के विप्लव रणधीर, संजय कुशवाहा, संजय गुप्ता, अभिमन्यु शाह, कुंदन कुमार, निखिल कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।


https://ift.tt/ALRaxOq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *