DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

धान खरीद में लापरवाही पर 10 पैक्सों से मांगा जवाब

भास्कर न्यूज | खगड़िया जिले में लगातार निर्देश मिलने के बावजूद धान की खरीदारी में तेजी नहीं लाने वाले कई पैक्सों और परबत्ता व्यापार मंडल को जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अलौली प्रखंड के सहसी और शुम्भा पैक्स, खगड़िया प्रखंड के माड़र दक्षिणी, माड़र उत्तरी, रसौंक, जहांगरा, रांको, ओलापुर गंगौर और बेलदौर प्रखंड के माली पैक्स को नोटिस भेजा गया है। साथ ही, बरैय भगवानपुर पैक्स द्वारा अब तक धान की खरीद शुरू न करने पर उनसे कारण बताने को कहा गया है। अगर नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो संबंधित पैक्स को तीन महीने के लिए निलंबित किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।धान की खरीद 15 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन पैक्स को समय पर क्रेडिट नहीं मिलने और पैक्स-मिलर विवाद के कारण कई दिनों तक खरीदारी बंद रही। जिला स्तर पर विवाद सुलझाने के बाद भी खरीदारी धीमी रही, जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल सका और उन्हें मजबूरन धान खुले बाजार में कम दाम पर बेचनी पड़ रही है । प्रखंडवार प्राप्त आवेदन व खरीदारी का ब्योरा प्रखंड प्राप्त आवेदन खरीद हुई धान खरीदारी अलौली 2370 120 883.64 एमटी बेलदौर 1750 45 265 चौथम 1320 137 1009 गोगरी 1709 141 852 खगड़िया 1757 77 321 मानसी 668 86 592 परबत्ता 782 19 103 धान की खरीद में देरी से किसानों को नुकसान कहते हैं डीसीओ जिले में 78 क्रय केंद्रों पर धान खरीदारी की स्वीकृति दी गई है, जिसमें 77 केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू हो चुकी है। धीरे-धीरे खरीदारी में गति आ रही है। जिला स्तर पर विकास आयुक्त द्वारा प्रतिदिन धान खरीदारी की समीक्षा की जा रही है। जहां प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाती है, वहां संबंधित पदाधिकारियों के वेतन में कटौती की जा रही है। – सुदर्शन कुमार, डीसीओ


https://ift.tt/9TZCQAN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *