DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या महोत्सव के भूमिपूजन में पहुंचे पूर्व केंद्रीयमंत्री अश्विनी चौबे:बोले- बांग्लादेश अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार करेगा तो विनाश तय

लोक संस्कृतियों के महापर्व अयोध्या महोत्सव के आयोजन को लेकर शनिवार को फॉर एवर लॉन में भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रामनगरी अयोध्या में 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित अयोध्या महोत्सव के लिए यह भूमिपूजन विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया गया। आयोजन को अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, ट्रस्ट सदस्य डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय और अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से विधि-विधान से पूजन किया। अश्विनी चौबे बोले- यह महोत्सव सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि अयोध्या महोत्सव सनातन परंपरा, राष्ट्र की आत्मा और सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा हुआ आयोजन है। अयोध्या आना ही हमारा सौभाग्य है और अयोध्या महोत्सव ने रामनगरी को एक सशक्त सांस्कृतिक मंच प्रदान किया है। यह संकल्प निश्चित रूप से अयोध्या की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को साकार करेगा। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर भी चिंता जताई और कहा कि जो जन्म देता है वही विनाश भी करता है। यदि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार जारी रहा तो उसका विनाश भी निश्चित है। 16 सालों से भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है महोत्सव
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि अयोध्या महोत्सव एक आध्यात्मिक संगम है, जो बीते 16 वर्षों से भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस वर्ष भी महोत्सव हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को नई ऊंचाई देगा। 25 दिसंबर से शुरू होगा 17वां अयोध्या महोत्सव
अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष अयोध्या महोत्सव का 17वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। दुर्दुरिया और कन्या पूजन के बाद 25 दिसंबर से महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस बार कवियों का महासंगम आयोजित किया जाएगा, जो पूर्व वर्षों से अलग और अलौकिक होगा। इसके साथ ही संत समागम भी रखा गया है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा को सुदृढ़ करेगा। बड़ी संख्या में संत, बुद्धिजीवी और नागरिक रहे मौजूद
भूमिपूजन कार्यक्रम में महानगर संघ चालक डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय, ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह, महानगर प्रचारक सुदीप सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारी, सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, साधु-संत, बुद्धिजीवी वर्ग और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अयोध्या महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाने और इसे अयोध्या की गौरवशाली पहचान के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया। युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ेगा महोत्सव
न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या महोत्सव कला, संस्कृति, लोक परंपराओं, आध्यात्मिक विचारधारा और सामाजिक समरसता को मंच प्रदान करेगा। यह आयोजन न केवल अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करेगा, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करेगा। कार्यक्रम में न्यास के प्रबंधक आकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ, संगठन महासचिव अरुण द्विवेदी, महासचिव ऋचा उपाध्याय, निदेशक विजय यादव, मोहित मिश्रा, बृजेश ओझा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बल्ले, आनंद मोटवानी, मनीष गोयल, उत्तम बंसल, दुर्गेश पांडे दुर्लभ, सचिव उज्ज्वल चौहान, निकिता चौहान, गौतम सिंह, अभिनव द्विवेदी, शशांक उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी अर्चना गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/ceJnMox

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *