कासगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली बाइक रैली:एसपी अंकिता शर्मा ने बुलेट चलाकर महिला पुलिसकर्मियों किया नेतृत्व

कासगंज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत के साथ एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया गया। एसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने इस जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। रैली सोरों गेट पुलिस चौकी से शुरू हुई। यह पूरे बाजार का चक्कर लगाकर वहीं समाप्त हुई। इस अवसर पर एसपी अंकिता शर्मा ने मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देगा। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन सभागार से इस अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कासगंज के सभी थानों में देखा गया। इसके बाद जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्रों का शुभारंभ किया गया। मिशन शक्ति केंद्र एकल संपर्क बिंदु के रूप में कार्य करेंगे। यहां महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी। साथ ही उन्हें मेडिकल सहायता और कानूनी कार्रवाई की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर