आगरा में आज दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, सोमवार को बारिश और आंधी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में जहां 1.2°C की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 3.1°C की गिरावट आई है। रविवार सुबह का तापमान लगभग 18°C रहा। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… रविवार सुबह का मौसम रविवार सुबह से मौसम खुला हुआ है। हल्की धूप निकली हुई है। हल्की हवा भी चल रही है। इससे सुबह के समय गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। मार्च में अब तक सबसे गर्म दिन 26 मार्च को रहा। इस दिन तापमान 37°C से अधिक पहुंच गया था। मगर, एक बार फिर से तापमान में गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। लगभग हर दो दिन बाद तापमान घट-बढ़ रहा है। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। हवा चलेगी। इसके साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार सुबह से ही बादल छाये रहेंगे। इसके साथ ही रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में एक बार फिर से गिरावट आ सकती है। रविवार दोपहर बाद हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति

Leave a Reply