रामपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग में नई नियुक्तियां:दामोदर सिंह जिलाध्यक्ष और शाहिद अली शहर अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

रामपुर के धमोरा स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में कांग्रेस ओबीसी विभाग के नए पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दामोदर सिंह गंगवार और शहर अध्यक्ष शाहिद अली को पूर्व विधायक अफरोज अली खां और पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद ने की हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की संस्तुति पर इन्हें चुना गया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने जाति जनगणना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी जाति जनगणना की मांग को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए लड़ते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यदुवंशी, अकरम सुलतान, हसीब खां, जिवेंद्र गंगवार, तसलीम खां, करन सिंह यादव समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर