DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नितिन नवीन के स्वागत को ऐतिहासिक बनाएगी भाजपा:अररिया के सैकड़ों कार्यकर्ता पटना में करेंगे भव्य अभिनंदन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन को लेकर अररिया जिला भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं। उनका स्वागत 23 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा। कार्यकर्ता ट्रेन, बस और निजी वाहनों से जाएंगे पटना इस अवसर पर अररिया से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे। इनमें पंचायत अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, कोर कमेटी सदस्य, विधायक, विधान पार्षद, सांसद, पूर्व विधायक, जिला के पूर्व पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और पूर्व प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं। कार्यकर्ता ट्रेन, बस और निजी चार पहिया वाहनों से पटना की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बिहार से पहली बार किसी नेता को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। नितिन नबीन की यह नियुक्ति बिहार के लिए गौरव का क्षण मानी जा रही है, और कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने को उत्सुक हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह कार्यक्रम भाजपा की संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन भी होगा। नितिन नवीन की नियुक्ति से बिहार भाजपा को नई ऊर्जा मिली अररिया भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन की नियुक्ति से बिहार भाजपा को नई ऊर्जा मिली है और कार्यकर्ता इसे उत्सव की तरह मना रहे हैं। प्रेस वार्ता में नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, जिला महामंत्री आकाश राज, जिला मीडिया प्रभारी सुमित ठाकुर, जिला मंत्री नीरज झा और पटेर्गना मंडल उपाध्यक्ष सत्यम झा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नितिन नबीन की नियुक्ति के बाद पूरे बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। पटना में एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक एक भव्य रोड शो और अभिनंदन समारोह की तैयारी जोरों पर है। अररिया से जाने वाले कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पूरे उत्साह से शामिल होंगे, जो भाजपा की एकजुटता और बिहार में पार्टी की मजबूती का प्रतीक बनेगा।


https://ift.tt/17tjXhk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *