DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में फूलों की रंगत देख खिले चेहरे:गुलदाउदी और ग्लेडियोलस के साथ ली सेल्फी; मॉडर्न खेती के बारे में भी जाना; देखें तस्वीरें

लखनऊ के राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (NBRI) में शनिवार को दो दिवसीय गुलदाउदी और ग्लेडियोलस प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में लोग पुष्प प्रदर्शनी देखने पहुंचे। लोगों ने फूलों के साथ खूब सेल्फी ली। गुलदाउदी की विभिन्न वैराइटी समेत अन्य फूलों की सुंदरता और खुशबू से पूरा परिसर महक रहा था। सीएसआईआर-एनबीआरआई ने प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को मॉडर्न खेती के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई। पहले तस्वीरें देखिए… 95 प्रदर्शकों ने लिया हिस्सा प्रदर्शनी का उद्घाटन आईएएस एम.देवराज ने किया। संयोजक एवं संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के जे सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी में कुल 95 प्रदर्शकों ने 671 प्रविष्‍टियों को प्रदर्शित किया। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य पुष्‍पकृषि उद्योग एवं इसके विभिन्न पहलुओं के प्रति जनसाधारण में जागरूकता उत्‍पन्‍न करना है। यह एक सुनहरा अवसर है, जहां लोगों ने फूलों के विविध रंगों, प्रकारों, आकारों और उनके गुणवत्ता को देखते हैं। गुलदाउदी के 75 किस्में प्रदर्शनी में गुलदाउदी की 75 अनोखी किस्मों को विशेष रूप से आमजन के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त, सीएसआईआर, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित पुष्प कृषि मिशन की जानकारी प्रदान करने के लिए एक पृथक स्टॉल भी स्थापित किया गया है, जहां आमजन, किसान एवं पुष्प-प्रेमी पुष्पकृषि से संबंधित वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, मिशन के अंतर्गत जुड़े लाभार्थी किसानों द्वारा अपनी फूलों की उपज को आमजन के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। AQI को बेहतर बनाने में अहम भूमिका पुष्प प्रदर्शनी में आई नवलदीप भारती ने कहा- प्रदर्शनी का इंतजार रहता है। गुलदाउदी एवं ग्लेडियोलस की प्रदर्शनी बेहद खास है। फूलों को माला बनाने के लिए, गुलदस्ते में हर तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। इन फूलों से किसानों को भी बड़ा फायदा मिलता है। व्यापार के साथ पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है। पर्यावरण की दृष्टि से हर पौधा फायदेमंद है। इन दिनों जिस प्रकार से AQI बढ़ा हुआ है( ऐसे में घरों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए और फूल उगाने चाहिए।


https://ift.tt/1YcQRd3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *