DniNews.Live

प्रयागराज एयरपोर्ट पर उड़ानों के समय में बदलाव:समर शेड्यूल आज से लागू, जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान जल्द

नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) का समर शेड्यूल आज यानी रविवार से लागू हो गया है। इससे प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली लगभग सभी उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। इंडिगो और एलायंस एयर की फ्लाइटों में 15 मिनट से ढाई घंटे तक का अंतर आएगा। नए शेड्यूल के अनुसार इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट अब दोपहर 3:10 के बजाय ढाई घंटे पहले यानी दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी। हैदराबाद की उड़ान दोपहर 1:15 के स्थान पर सुबह 11:40 बजे उड़ेगी, जबकि बेंगलुरू फ्लाइट दोपहर 12:55 के बजाय 2:15 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरी ओर, एलायंस एयर की दिल्ली और बिलासपुर उड़ानें अब सप्ताह में केवल एक दिन ही संचालित होंगी। विमानों की समय सारिणी 29 मार्च से इस बीच विमानन कंपनी इंडिगो प्रयागराज से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। डीजीसीए ने इसके लिए अनुमति दे दी है हालांकि समर शेड्यूल में इसे अभी शामिल करना बाकी है। इससे लोगों को दिल्ली के भीड़भाड़ वाले आईजीआई एयरपोर्ट से राहत मिलेगी और वे सीधे एनसीआर पहुंच सकेंगे। जेवर से नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद की दूरी आईजीआई की तुलना में कम है। एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला ने बताया, “प्रयागराज-जेवर उड़ान को डीजीसीए ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही समय सारिणी जारी होगी।” यात्रियों से अपील है कि वे नई टाइमिंग की जांच कर लें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *