अमेठी में देर शाम एक नवविवाहिता ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल महिला को नहर से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना जामो थाना क्षेत्र के कटारी सुबाहू का पुरवा गांव की है। महिला की पहचान भवानी प्रसाद सिंह की बेटी खुशबू के रूप में हुई है, जिसकी शादी प्रतापगढ़ जिले में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा खुशबू को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से नाराज होकर खुशबू आज शाम नहर के किनारे पहुंची और जहरीला पदार्थ खाने के बाद नहर में कूद गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नहर से बाहर निकाला और जामो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद खुशबू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि लड़की ससुराल पक्ष से प्रताड़ित थी और लगातार नाराज चल रही थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को सकुशल बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इलाज जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
https://ift.tt/3w7hlCj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply