भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का 23 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नवादा जिले से हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पटना पहुंचेंगे। इस संबंध में नवादा भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कार्यक्रम की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ‘समारोह केवल एक औपचारिक स्वागत नहीं’ जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि यह समारोह केवल एक औपचारिक स्वागत नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं की भावना, विश्वास और संगठन के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से बिहार सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। ‘पैतृक गांव नवादा के लिए गौरव का विषय’ मेहता ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नबीन का पैतृक गांव राजौली प्रखंड के अमावा में होना नवादा के लिए गौरव का विषय है। इससे जिले के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और वे उनके स्वागत को अपना सौभाग्य मान रहे हैं। पूरे उत्साह, अनुशासन और एकजुटता के साथ पटना के लिए रवाना होंगे उन्होंने यह भी बताया कि जिले के सभी मंडलों से कार्यकर्ता पूरे उत्साह, अनुशासन और एकजुटता के साथ पटना के लिए रवाना होंगे। यह स्वागत कार्यक्रम संगठन की एकता, मजबूती और कार्यकर्ताओं के आपसी प्रेम को प्रदर्शित करेगा।
https://ift.tt/BovYdmZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply