रायबरेली में शनिवार को अफेयर में महिला BLO की बांके से हमला कर हत्या कर दी गई। बीएलओ का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला। शव के पास ही खून से सना एक बांका भी पड़ा था। हत्या के आधे घंटे बाद आरोपी ने भी जहर खाकर जान दे दी। महिला की मौत के बाद उसका 10 साल का बेटा मां के लिए फूट-फूटकर रोता रहा। वहीं, सीमा के पड़ोसी ने बताया कि आरोपी का उसके घर अक्सर आना-जाना था। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… जगतपुर भिचकौरा गांव में पंचायत मित्र सीमा (38) पति राजेंद्र पासवान और 3 बच्चों विराट (10), बेटी चुनमुन (9) और बेटे वीरू (6) के साथ रहती थी। पति राजेंद्र पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है। सीमा के घर से 50 मीटर की दूरी पर राम सुमेर का घर है। राम सुमेर राजमिस्त्री का काम करता था। 20 दिसंबर की दोपहर सीमा अपने घर में अकेली थी। वो खाना बना रही थी। दोपहर करीब 1 बजे राम सुमेर घर के अंदर पहुंचा। दोनों में कुछ देर बात हुई। इसके बाद राम सुमेर ने घर में ही रखे बांके से सीमा के गले पर पीछे से हमला कर दिया। सीमा ने तड़प-तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद राम सुमेर वहां से भाग गया। थोड़ी देर बाद सीमा का बेटा विराट घर के अंदर पहुंचा। उसने मां का खून से सना शव देखा, तो चीख पड़ा। बेटे की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग
बेटे की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग और घरवाले मौके पर पहुंच गए। गांववालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को गांववालों ने शव उठाने से रोक दिया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि राम सुमेर बेहोशी के हालत में अपने घर के पीछे खेत में पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अपनी गाड़ी से राम सुमेर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि राम सुमेर की मौत जहर खाने से हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मां की लाश देख बिलखता रहा बेटा
सीमा की लाश देख उसका बेटा विराट फूट-फूटकर रोता रहा। परिवार के लोग और ग्रामीण बच्चों को सांत्वना देते रहे। इसके बाद भी वह चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। जेठ बोले- हत्या मेरे सामने हुई
सीमा के जेठ रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि राम सुमेर ने सीमा की हत्या उनके सामने की है। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश इसलिए नहीं की, क्योंकि डर था कि कहीं राम सुमेर उनकी भी हत्या न कर दे। वहीं, पड़ोसी रामकरण ने बताया कि गांव में सीमा की हत्या कर दी गई। गांव के ही राम सुमेर ने बांका से मारकर उसकी हत्या की। सीएससी प्रभारी डॉक्टर सत्यजीत ने कहा- पुलिस राम सुमेर को लाई थी, जो जांच में मृत पाया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि वो हत्या का मुख्य आरोपी है। ASP संजीव सिन्हा ने कहा- घरवालों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। घटना का मुख्य कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
———————– ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में दो बच्चों को मुर्गा बनाकर पीटा, चांटे मारे और नाक रगड़वाई मैनपुरी पुलिस ने नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट और बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड से जुड़े इस मामले का संज्ञान सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/eE4UG3H
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply