DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चित्रकूट में सपा की गुटबाजी सड़कों पर:विधायक अनिल प्रधान का पुतला फूंका, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

चित्रकूट जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी सार्वजनिक हो गई। पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं और प्रजापति समाज के सदस्यों ने सदर विधायक अनिल प्रधान का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन जिला कार्यालय से शुरू होकर धनुष चौराहे तक पहुंचा, जहां विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। यह मामला प्रजापति समाज के संगठनात्मक बदलाव से संबंधित है। समाज के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सुरेंद्र कुमार यादव को चित्रकूट विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस निर्णय से प्रजापति समाज में असंतोष है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समाज के प्रतिनिधित्व की अनदेखी कर यह एकतरफा फैसला लिया गया है। धनुष चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल थे। पुतला दहन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण रही और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि संगठनात्मक निर्णयों पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो उनका आंदोलन और तेज होगा। पुतला दहन करने वालों में मोहन प्रजापति, सैनिक सभा के जिला अध्यक्ष लोटन राम प्रजापति, रामनिवास वर्मा और मखलू प्रजापति प्रमुख थे। इस घटनाक्रम ने चित्रकूट जिले की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इस खुले प्रदर्शन ने संगठन की आंतरिक एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


https://ift.tt/Y3BQ4zy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *