सहारनपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक आज दोपहर 12 बजे जनमंच सभागार में होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 738 करोड़ रुपये का बजट पास करना है। हालांकि, बैठक में हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं, क्योंकि कई पार्षदों ने बजट के आय-व्यय संतुलन, टेंडर प्रक्रिया और नियुक्तियों में अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाने की तैयारी की है। टेंडर में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठेगा नगर निगम द्वारा वार्डों में 323 विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए थे। आरोप है कि इनमें कुछ ऐसी सड़कों को भी शामिल किया गया, जो करीब डेढ़ साल पहले ही बन चुकी हैं। इस मामले की जांच भी चल रही है। पार्षद इस मुद्दे को बैठक में जोर-शोर से उठाने की तैयारी में हैं। नियुक्तियों में फर्जीवाड़े पर भी चर्चा सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियों में अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोप भी बैठक में गूंज सकते हैं। कई सदस्यों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही, जिस पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। आय कम, खर्च ज्यादा पर आपत्ति पार्षद मंसूर बदर सहित कई सदस्यों ने नगर निगम की वित्तीय स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि निगम आय बढ़ाने के बजाय खर्च पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, जिससे भविष्य में वित्तीय संकट पैदा हो सकता है। इस मुद्दे पर भी बैठक में तीखी बहस होने की संभावना है। विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्राथमिकता पर सवाल कुछ पार्षद विकास कार्यों की गुणवत्ता, बजट के सही उपयोग और कार्यों की प्राथमिकता को लेकर भी सवाल उठा सकते हैं। उनका कहना है कि जरूरी कार्यों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। प्रमुख अनुभागों में प्रस्तावित बजट (करोड़ रुपए में)

Leave a Reply