DniNews.Live

यमुनानगर में सहारनपुर के युवकों का एक्सीडेंट:मामा घर जाते तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर; एक की टांग टूटी, दूसरा PGI रेफर

यमुनानगर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सड़क हादसा हो गया, जिसमें सहारनपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की टांग टूट गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। घायल युवक के अनुसार ट्रक चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। बुडिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामा के घर जागरण में जा रहे थे पुलिस को दी शिकायत में 20 वर्षीय पुष्कर सैनी निवासी बाला जी गार्डन गंगोह सहारनपुर(UP) ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयर का काम करता है। उसके मामा अर्जुन सैनी के घर निवासी गोमती स्टेट पत्थरों वाला बाज़ार जगाधरी, यमुनानगर में गूगा जी महाराज का जागरण था। वह अपने परिचित नैतिक के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर शाम करीब पांच बजे गंगोह से निकले। उनके पीछे दूसरी मोटरसाइकिल पर उसका मासड जॉनी सैनी और मासी मधु आ रहे थे। शाम को जब वे गांव फतेहपुर रकबा के पास पहुंचे, तभी सामने से एक ट्रक तेज रफ्तार और लापरवाही से आया और उनकी मोटरसाइकिल को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की टांग टूटी तो दूसरी पीजीआई रेफर हादसे के बाद ट्रक चालक कुछ समय के लिए रुका, लेकिन भीड़ इकट्ठा होते ही ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद उसके परिजन और डायल 112 मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए गाबा अस्पताल, यमुनानगर ले जाया गया। वहां से नैतिक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि पुष्कर की टांग टूट गई और उसके शरीर पर कई चोटें आईं। हादसे में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ के दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *