भीषण सर्दी और कोहरे का असर रेलवे पर भी दिखने लगा है। ट्रेनें लगातार लेट हो रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही वंदेभारत, श्रमशक्ति और राजधानी जैसी ट्रेनें भी 3-5 घंटे देरी से चल रही हैं। वहीं, कई ट्रेनें 8 से 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इसके कारण लगातार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री टिकटें भी कैंसिल करा रहे हैं। हर दिन 1000 से 1500 तक टिकटें कानपुर से कैंसिल कराई जा रही हैं। हमसफर 15 तो प्रयागराज-रीवा 6-6 घंटे लेट
कानपुर में शनिवार को कई ट्रेनें 15 घंटे तक देरी से पहुंची तो कई 6-6 घंटा देरी से प्लेटफॉर्म पर आईं। वहीं 6 से ज्यादा ट्रेनें अभी भी देरी से चल रही हैं, जो दोपहर बाद देरी से पहुंचेंगी। इसमें हमसफर एक्सप्रेस शनिवार को 15 घंटे देरी से कानपुर पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस को शुक्रवार शाम 5:55 बजे सेंट्रल पर पहुंचना था। लेकिन यह ट्रेन शनिवार को 15 घंटे देरी से सुबह 9:51 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची है। वहीं आनंद विहार से चलकर कानपुर आने वाली रीवा एक्सप्रेस सुबह 3:15 के बजाय 10:03 पर कानपुर आई। प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 3:50 के बजाय 10 बजे सेंट्रल पहुंची। ट्रेन लेट होने के कारण परेशान हुए यात्री कोहरे के कारण वंदेभारत, अमृत भारत, राजधानी जैसी ट्रेनें भी 3-4 घंटे तक देरी से चल रही हैं। जिसके कारण यात्री भीषण सर्दी में प्लेटफार्म पर परेशान होते रहे। ट्रेन के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर ठिठुरते रहे और जब उनकी ट्रेन आई तो वह ट्रेन में चढ़े। वहीं ट्रेन के घंटों लेट होने के कारण सोमवार सुबह लगभग 600 यात्रियों ने अपनी टिकट कैंसिल करा दी है। वहीं अभी भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जो दोपहर तक कानपुर पहुंचने की संभावना है। जिसके कारण लोग लगातार ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। ———————– ये खबर भी पढ़िए- कानपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली की फ्लाइट में घुसीं मधुमक्खियां: यात्रियों में दहशत, सवा घंटे लेट हुई फ्लाइट कानपुर एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों के झुंड ने धावा बोल दिया। कोई भी यात्री विमान तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और यात्रियों को रोक दिया गया। कई विदेशी यात्री भी थे और करीब सवा घंटे तक यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। इस बीच करीब सवा घंटे कानपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लेट हो गई। इससे पहले फ्लाइट के भीतर चूहा आने से कानपुर में फ्लाइट लेट हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/GwNJQDH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply